Himachal2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Himachal Pradesh.
Important Posts
Advertisement
कंप्यूटर शिक्षकों को छह महीने से नहीं मिली पगार
राजपुर (सिरमौर)। प्रदेश में कार्यरत
कंप्यूटर शिक्षक पिछले कई महीने से पगार के इंतजार में है। छह महीने से
कंप्यूटर शिक्षकों को पगार नहीं मिली है। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र
सिंह से मामला उठाते हुए जल्द से जल्द पगार जारी करने के आदेश देने की मांग
की है।
ट्यूशन पढ़ा सकते हैं सरकारी स्कूल के शिक्षक
स्कूल के लिए निर्धारित समय से दो घंटे पूर्व और दो घंटे
बाद सरकारी शिक्षकों की ट्यूशन पर पाबंदी के आदेश को हाईकोर्ट ने सुप्रीम
कोर्ट के आदेश की अवहेलना बताया है।
136 स्कूलों में जल्द ही बॉयोमिट्रिक मशीनों से लगेगी टीचरों की हाजिरी
ब्लॉकस्तर
के 136 सीनियर सेकंडरी स्कूलों में शीघ्र बॉयोमिट्रिक मशीनों से हाजिरी
लगेगी। इसके जरिए विभाग बंक मारने वाले टीचरों और नॉन टीचिंग स्टाफ पर
शिकंजा कसेगा। निदेशालय में बैठे अधिकारियों को इस मशीन से हर रोज पता
जाएगा कि कौन सा टीचर और स्टाफ कितने बजे स्कूल पहुंचा, वहां से गया, कक्षा
में पढ़ाया या नहीं। इससे शिक्षा में गुणवत्ता आएगी।
टीचरों पर कार्रवाई काे 6 सूत्रीय परफार्मा तैयार
राज्यकेसरकारी स्कूलों में खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षक और प्रिंसिपल अब बुरे फंसेंगे। शिक्षा विभाग ने खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग ने सभी स्कूल प्रिंसिपल को परफार्मा भेजा गया है। इसमें 8 बिंदुओं पर स्कूलों से रिकार्ड मंगवाया गया है। इनमें छह प्वाइंट रिजल्ट से संबंधित ही है।
18 सितंबर को होगा CTET, CBS ने शुरू की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
सीबीएसई की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा(सीटीईटी) का आयोजन देशभर में एक साथ 18 सितंबर 2016 को किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
होमगार्ड्स का वेतन बढ़ा, कई विभागों में नौकरियां
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिन से एक दिन पहले हुई कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों आैर बेरोजगारों को तोहफे दिए। बैठक में राज्य में तैनात होमगार्ड्स को सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के बराबर वेतन देने का फैसला लिया है। इसके तहत उन्हें 571 रुपए की दिहाड़ी दी जाएगी।
सीटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
नई दिल्ली। देशभर
में स्कूल शिक्षण कार्य के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)
की ओर से आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के
लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 18
जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
25 को होगी द्वितीय चरण की काउंसिलिंग
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 25 सीटें आरक्षित की गई हैं। इस के लिए काउंसि¨लग का द्वितीय चरण 25 जून को आरंभ होगा।
तबादलों पर रोक, फिर भी हो रही एडजस्टमेंट
शिक्षकों के साथ मिलकर करवा लिए म्यूच्यूल तबादले
प्रदेश में शिक्षकों को पदोन्नत करने के लिए जो प्रस्ताव मांगे जाते हैं। इसमें तीन स्टेशन मांगे जाते हैं। अमूमन खाली होने पर इन्हीं तीन स्टेशनों में से किसी एक में शिक्षक का तबादला पदोन्नति के बाद किया जाता है। ऐसे में अपने दिए स्टेशन की च्वाइस मिलने के बाद आखिर क्यों म्यूच्यूल तबादले की जरुरत पड़ती है।
प्रदेश में शिक्षकों को पदोन्नत करने के लिए जो प्रस्ताव मांगे जाते हैं। इसमें तीन स्टेशन मांगे जाते हैं। अमूमन खाली होने पर इन्हीं तीन स्टेशनों में से किसी एक में शिक्षक का तबादला पदोन्नति के बाद किया जाता है। ऐसे में अपने दिए स्टेशन की च्वाइस मिलने के बाद आखिर क्यों म्यूच्यूल तबादले की जरुरत पड़ती है।
अच्छी खबर Please शेयर : बैंक बैलेंस की जानकारी आपके फ़ोन पर
सभी बैंक ने यह सुविधा शुरू की है… आपको अपने बैंक खाते के साथ
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से अपने बैंक के निचे दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल
करनी है कॉल अपने आप कट जाएगी और आपके बैंक बैलेंस की जानकारी आपके फ़ोन पर SMS में आ जाएगी |
होमगार्ड की सैलरी, शिक्षक पॉलिसी और वनरक्षकों की भर्ती पर फैसला कल
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को विभिन्न विभागों में 2000 पदों को भरने की स्वीकृति मिल सकती है। सर्वाधिक शिक्षा विभाग में 1500 के करीब पद भरने का प्रस्ताव है। शिक्षा विभाग ने टीजीटी के एक हजार और पीजीटी के 500 पद भरने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है।
‘हरामखोर नहीं हैं शिक्षक’ : शिक्षक और छात्रा के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग पर बन रही फिल्म
दिल्ली, ड्र्ग्स पर आधारित फिल्म उड़ता पंजाब के बाद एक शिक्षक और छात्रा के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग पर बन रही फिल्म ‘हरामखोर’ पर भी सेंसर बोर्ड की तलवार लटकी हुई है। बोर्ड ने इस फिल्म को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया है।
हिमाचल में शुरू हुई सीएंडवी अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती
हिमाचल में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने सीएंडवी अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी जिलों में शिक्षा उपपिदेशकों को इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। 11 मई को प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में सीएंडवी अध्यापकों के 1500 पदों को भरने की स्वीकृति दी थी।
पीटीए शिक्षकों को सशर्त सेवा विस्तार, रेगुलर टीचर आने पर छोड़नी होगी नौकरी
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में छठी से जमा दो कक्षा तक पढ़ा रहे 1,369 पीटीए शिक्षकों को राज्य सरकार ने सशर्त एक साल का सेवा विस्तार दिया है। शैक्षणिक सत्र 2016-17 में पीटीए शिक्षकों को ग्रांट इन एड जारी रहने की अधिसूचना जारी करते हुए सरकार ने शर्त जोड़ दी है।
शिक्षा विभाग की लापरवाही टीजीटी व पीजीटी पर भारी
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : अप्रैल 2016 में प्रारंभिक शिक्षा व उच्च
शिक्षा विभाग में अनुबंध से नियमित लगभग दो हजार टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों
के वेतन फिक्सेशन में विभाग की लापरवाही से विसंगति पैदा हो गई है। इस कारण
टीजीटी को 12 सौ रुपये व पीजीटी को लगभग चार हजार रुपये प्रतिमाह कम
वेतनमान दिया जा रहा है।
टीजीटी, पीजीटी को माह में 3500 का घाटा
पांचसाल का
कार्यकाल पूरा करने के बाद रेग्युलर हुए टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के पे
फिक्सेशन का मामला उलझ गया है। शिक्षकों का आरोप है कि पे फिक्सेशन में
विसंगति है। इसके चलते टीजीटी को 1200 और पीजीटी को 3500 के करीब हर माह
नुकसान हो रहा है।
पांच वर्ष पूरा कर चुके जेबीटी शिक्षक बनेंगे टीजीटी
सरकार ने बीए, बीएससी, बीएड व टेट पास रखी है शर्त, निदेशालय ने शिक्षा विभाग से मांगा ब्योरासंवाद सहयोगी, चंबा : जिला में पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके जेबीटी शिक्षक टीजीटी बनेंगे। इसके लिए सरकार ने बीए, बीएससी, बीएड व टेट पास शर्त रखी है।
Subscribe to:
Comments (Atom)