; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

स्कूलों में शुरू होंगी ‘ये’ 2 योजनाएं, छात्रों की नींव होगी मजबूत

शिमला: शिक्षा विभाग आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के स्कूलों में प्रेरणा और प्रयास प्लस योजना शुरू करने जा रहा है, जिसको लेकर एस.एस.ए. (सर्वशिक्षा अभियान) ने तैयारी शुरू कर दी है। दोनों योजनाओं के प्रारूप को तैयार किया जा रहा है, जिसके लिए विभाग विशेषज्ञों की भी राय ले रहा है।
प्रेरणा प्लस और प्रयास प्लस दोनों योजनाओं को इस बार और बेहतर बनाया जाएगा ताकि शुरू से ही छात्रों की नींव मजबूत बन सके। पहली से 5वीं कक्षा तक के बच्चों की हिंदी, गणित व अंग्रेजी की बुनियादी समझ क ो पक्का करने के लिए प्रेरणा प्लस और छठी से 8वीं तक के बच्चों में विज्ञान व गणित की शिक्षा को रोचक बनाने के लिए प्रयास प्लस योजना शुरू की जाएगी।

केंद्र मंत्रालय से मिल चुकी है मंजूरी
राज्य की उक्त दोनों योजनाओं को मानव संसाधन मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है। केंद्र ने सर्वशिक्षा अभियान के लिए 460 करोड़ और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा के लिए 360 करोड़ मंजूर किए हैं। इसके साथ ही इस दौरान स्कूल प्रबंधन प्रणाली और ई-गवर्नैंस को भी स्वीकृति दी है। गौर हो कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में चलाए जा रहे प्रेरणा और प्रयास कार्यक्रमों सहित कलस्टर सिस्टम की सराहना की है और इसे आगे निरंतर चलाने को कहा है।

स्वयंसिद्धम पोर्टल भी होगा अपडेट
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चलाए जा रहे ऑनलाइन पोर्टल स्वयंसिद्धम को भी अब एस.एस.ए. अपडेट करने की योजना बना रहा है। इस समय इस पोर्टल पर 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए प्रश्न पत्र सहित पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है लेकिन अब विभाग इस पोर्टल का इस्तेमाल जे.ई.ई. व एन.ई.ई.टी. के अतिरिक्त अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करने जा रहा है। हाल ही में मानव संसाधन मंत्रालय के अधिकारियों ने सर्वशिक्षा अभियान के इस पोर्टल क ो सराहा था। इस दौरान मंत्रालय ने इसे अपग्रेड करने के  लिए धनराशि भी स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह लांच करेंगे योजनाएं
सर्वशिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक घनश्याम चंदने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2017-18 में ये दोनों योजनाएं शुरू कर दी जाएंगी। इन दिनों योजनाओं का प्रारूप तैयार हो रहा है। इसके बाद अप्रैल माह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से ये योजनाएं लांच करवाई जाएंगी। 

UPTET news