चंडीगढ़ः पंजाब में सात मुख्य संसदीय सचिवों (सी.पी.एस.) की नियुक्ति को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट से सरकार भंग करने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं, शिक्षकों पर लाठियां बरस रही हैं और चहेतों को सी.पी.एस. बनाकर लाभ पहुंचाते हुए सरकार लग्जरी किटी मना रही है।
Himachal2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Himachal Pradesh.
Important Posts
Advertisement
सालों से शहरों में डटे शिक्षकों को झटका, सरकार ने किए तबादले
हिमाचल के शहरी क्षेत्रों के प्राथमिक स्कूलों में बीते लंबे अरसे से अपने प्रभाव के चलते डटे शिक्षकों का ट्रांसफर कर दिया गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने चंबा और कुल्लू जिलों में इन शिक्षकों का युक्तिकरण किया है। करीब 250 शिक्षकों को स्टाफ की कमी से जूझ रहे स्कूलों में भेज दिया है।
1:1 बराबर अनुपात आधार पर सुनिश्चित हो पदोन्नति कोटा
हिमाचल प्रदेश राजकीय टीजीटी (कला) स्नातक शिक्षक संघ ने मांग की है कि टीजीटी से पीजीटी (प्रवक्ता पदोन्नति), मुख्याध्यापक, प्रधानाचार्य एवं जिला शिक्षा उपनिदेशक स्तर पर विभागीय पदोन्नति के समय टीजीटी (कला एवं विज्ञान) शिक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति कोटा 1:1 (टीजीटी कला और विज्ञान) बराबर अनुपात आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
जेबीटी टेट के लिए 8390 ने आवेदन किया था। इनमें 7775 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 4778 अभ्यर्थी पास हुए
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जेबीटी, शास्त्री, भाषा अध्यापक, टीजीटी नॉन मेडिकल, टीजीटी मेडिकल और टीजीटी आर्ट्स की शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रदेश स्तर पर स्थापित केंद्रों में टेट लिया गया था।
हिमाचल प्रदेश में सिर्फ 6.16 फीसदी आर्ट्स टीचरों ने की पास किया TET
धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा इस साल कराए गए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में कला के केवल 6.16 प्रतिशत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) ही उत्तीर्ण हुए। बोर्ड के सचिव डॉ विशाल शर्मा ने आज एक बयान में कहा कि इस साल फरवरी में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा करायी गयी परीक्षा में शामिल हुए 34,546 शिक्षकों में से केवल 2,129 शिक्षक ही उत्तीर्ण हुए।
बिना टेट पास निजी स्कूल चला रहे जेबीटी शिक्षकों को कोर्ट ने दी राहत
शिमला |
प्रदेशहाईकोर्ट ने बिना टेट पास जेबीटी शिक्षकों की ओर से चलाए जा रहे निजी
स्कूलों की मान्यता रद्द करने संबंधी सरकार के आदेशों में फिलहाल रोक
लगाने से इंकार कर दिया है। न्यायाधीश राजीव शर्मा न्यायाधीश विवेक सिंह ने
सिमरन वेदी द्वारा दायर जनहित याचिका के सुनवाई के पश्चात सरकार से मामले
पर दो सप्ताह के भीतर जबाव तलब किया है।
अब प्राथमिक स्कूलों में नहीं होगी शिक्षकों की कमी, जानें क्यों?
शिमला: प्राथमिक स्कूलों में अब शिक्षकों की कमी नहीं होगी। सरकार राज्य में दूसरे चरण में शिक्षकों के युक्तिकरण की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इससे पूर्व सरकार ने राज्य के बिलासपुर व हमीरपुर जिलों में शिक्षकों का युक्तिकरण किया था। अब सरकार ने चम्बा व कुल्लू में जे.बी.टी. शिक्षकों के युक्तिकरण के आदेश जारी किए हैं। इसके बाद पूरे राज्य में यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
एसएफआई कार्यकर्ताओं ने बैठक कर रूसा प्रणाली का किया विरोध
सोलन | एसएफआईजिला सचिवालय सोलन की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें पिछले 15 दिन से हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में चल रही क्रमिक भूख हड़ताल का समर्थन किया गया। इस दौरान छात्र शिक्षक विरोधी रूसा प्रणाली, फीस वृद्धि छात्रों के जनवादी मंच (एससीए इलेक्शन) को छीनने का विरोध किया गया।
कर्मचारियों को तोहफा: अनुबंध कर्मी हुए रेगुलर, बिजली कर्मियों का बढ़ा वेतन
शिमला: हिमाचल प्रदेश में सरकार ने अनुबंध कर्मियों के बाद अब 7 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके दिहाड़ीदार व कंटीजैंट कर्मियों को भी नियमित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने इनका कार्यकाल 8 साल से घटाकर 7 साल कर दिया है। इससे सरकारी विभागों में सैंकड़ों दिहाड़ीदार नियमित हो सकेंगे।
शिक्षकों पर परीक्षा परिणाम की हटे शर्त
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : विज्ञान अध्यापकों ने परीक्षा परिणाम की
शर्त को हटाने का मामला उठाया है। बुधवार को बिलासपुर में विज्ञान अध्यापक
संघ प्रतिवेदना समिति की बैठक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक पीसी वर्मा के साथ
हुई। इसमें शिक्षकों पर सालाना परीक्षा परिणाम के फैसले को वापस लेने
गुहार लगाई गई।
अब शिक्षकों और छात्रों का प्रोफाइल होगा ऑनलाइन, पढ़ें कैसे?
बड़सर: हिमाचल में अब शिक्षकों और छात्रों का प्रोफाइल ऑनलाइन होगा। आपको बता दें कि सर्वशिक्षा अभियान के तहत प्रदेश के 4 जिलों के सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षक और विद्यार्थी अब ऑनलाइन डाटा देख सकेंगे। हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना व मंडी जिला में सूचना पद्धति प्रबंधन के तहत इसके लिए विस्तृत योजना जनता की सुविधा हेतु शुरू की गई है।
सीएंडवी शिक्षकों के स्वीकृत 15 सौ पद शीघ्र भरे जाएं
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : राजकीय सीएंडवी शिक्षकों के 15 सौ पदों को
भरने की स्वीकृति बजट सत्र में सरकार ने दे दी है, जिसमें ये पद 50 फीसद
कमीशन तथा 50 फीसद बेचवाइज भरे जाएंगे। प्रदेश के सभी स्कूलों में पढ़ाई का नया सत्र शुरू हो चुका है तथा
प्रदेश में सीएंडवी शिक्षकों के 5385 पद रिक्त हैं सरकार ने बजट सत्र में
सीएंडवी के 15 सौ पदों को भरने की मंजूरी तो दी पर इन्हें भरने के आदेश
शिक्षा विभाग को जारी नहीं हुए हैं।
एसएमसी शिक्षकों की वेतन बढ़ाने की मांग
संवाद सहयोगी, चंबा : पीरियड आधार पर स्कूलों में तैनात एसएमसी शिक्षकों
की बैठक का आयोजन शनिवार को जिला मुख्यालय चंबा में किया गया। बैठक की
अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र रावत ने की। बैठक में शिक्षकों को
पेश आ रही समस्याओं के बारे में चर्चा की गई।
अरे साहब ! नकल पकडऩे में भी मनमर्जी
शिमला (सीमा कश्यप)ः प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित
वार्षिक परीक्षाओं में नकल के मामले पकडऩे में भी मनमर्जी हो रही है। किसी
स्कूल में तो दिन में चार व पांच बार फ्लाइंग टीम आ रही है। वहीं, किसी
स्कूल में आखिरी पेपर में भी एक बार फ्लांइग टीम नहीं आई।
अनुबंध पर तैनात किए प्रवक्ता, नियमित करने पर पीजीटी बनाया
राज्य ब्यूरो, शिमला : शिक्षा विभाग में जिन लोगों ने बतौर प्रवक्ता
सेवा देना शुरू किया था, अब उन्हें नियमितीकरण के साथ ही पीजीटी बना दिया
गया है। शिक्षा विभाग में छह साल पहले तैनात 800 से अधिक शिक्षकों पर पदनाम
बदलने की गाज गिरी है।
मंडी के 282 स्कूलों में बिन टेट उतीर्ण शिक्षक
जागरण संवाददाता, मंडी : शिक्षा उप निदेशक के पास मान्यता के लिए पहुंची
290 निजी स्कूलों में से महज सात स्कूल की फाइलें सही पाई गई हैं। 282
स्कूलों की फाइलें आधी अधूरी पाई गई हैं। अधिकतर स्कूलों में बिन टेट
उत्तीर्ण शिक्षक का उल्लेख है। इस पर शिक्षा विभाग ने सभी निजी स्कूलों को
पहले ही सख्त निर्देश जारी किए है।
एक साल में भरेंगे शिक्षा विभाग में रिक्त पद
राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिक्षा विभाग में
रिक्त पदों को एक वर्ष के भीतर भरने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि
शिक्षा में गुणवत्ता लाने और रिक्त पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग को
अतिरिक्त बजट की आवश्यकता होगी तो वह भी दिया जाएगा।
साल में दो बार नियमित करने की कवायद तेज
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश शिक्षा विभाग में अनुबंध कर्मचारियों को
वर्ष में दो बार नियमित किया जाएगा। इसके लिए 31 मार्च व 30 सितंबर की तिथि
निर्धारित की गई है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय के तहत शिक्षा विभाग ने इस
दिशा में कार्य को तेज कर दिया है।
ट्रेनिंग पूरा करने के बाद पक्के होंगे पैट शिक्षक
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि प्राथमिक स्कूलों में पैट शिक्षकों को ट्रेनिंग पूरी करने के बाद नियमित किया जाएगा। बीएड और नॉन बीएड के लिए प्रशिक्षण का समय तय किया गया है। एनसीटीई के निर्देशों के मुताबिक जेबीटी का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ही इन शिक्षकों को नियमित किया जा सकेगा।
एक माह में मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा आंदोलन
शिमला: हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक संघ के अध्यक्ष डा. अश्वनी कुमार के नेतृत्व में शिमला में हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस बैठक में चेयरमैन मुश्ताक मुहम्मद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद बन्याल, हरी शर्मा, राजेश सैनी, महासचिव सुरेंद्र सकलानी, संगठन महासचिव डा. अक्षत ठाकुर, मुख्य प्रैस सचिव बी.डी. कश्यप, प्रेम शर्मा, कानूनी सलाहकार राजेंद्र वर्मा, वैब
Subscribe to:
Posts (Atom)