; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

हद है! 5 साल में एक भी टीचर नहीं दे पाया 90 फीसदी रिजल्ट

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में बीते पांच साल में दसवीं और जमा दो कक्षा में विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय में एक भी शिक्षक 90 फीसदी परीक्षा परिणाम नहीं दे सका है। बोर्ड कक्षाओं के लगातार खराब नतीजे शिक्षकों को नौकरी में सेवा विस्तार लेने के आड़े आ गए हैं।

धरना-प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर सख्ती, अब नहीं मिलेगी लीव

शिक्षकों और गैर शिक्षकों को अब धरना-प्रदर्शन करने के लिए कैजुअल लीव (सीएल) नहीं मिलेगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने 27 मई को शिक्षकों द्वारा किए गए विधानसभा के घेराव के बाद सख्ती बरतते हुए सभी स्कूल प्रिंसिपलों को निर्देश जारी करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए शिक्षकों को कैजुअल लीव देने से इंकार कर दिया है।

शिक्षकों की कमी पर एसएमसी कमेटियों ने बोला हल्ला

ऊना। अंब शिक्षा खंड के तहत प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर एसएमसी कमेटियों का गुस्सा फूट पड़ा है। मंगलवार को क्षेत्र की करीब एक दर्जन एसएमसी कमेटियों के पदाधिकारियों ने प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय का घेराव किया।

अध्यापकों के रिक्त पद नहीं भरे तो होगा आंदोलन

संवाद सूत्र, जुम्महार : राजकीय माध्यमिक पाठशाला घरमाणी में अध्यापकों के पद रिक्त होने के कारण अभिभावकों ने शिक्षा विभाग व प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

गैर शिक्षक कार्यों में न लगाए जाएं अध्यापक

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश मुख्याध्यापक संवर्ग अधिकारी एसोसिएशन की बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। एसोसिएशन ने मांग करते हुए कहा कि मुख्याध्यापक के पद पर पदोन्नति अनुपात 50:50 से 60:40 किया जाए। इसके अलावा अध्यापकों को गैर शिक्षण कार्यों में न लगाया जाए।

शिक्षा विभाग की Teachers को दो टूक, कहा- हर हाल में करना होगा यह काम

शिमला: सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षकों सहित टी.जी.टी., पी.जी.टी. व सभी वर्ग के शिक्षकों को हर रोज 'टीचर डायरी' लिखना अनिवार्य होगा। इसमें शिक्षकों को अपने लैसन प्लान तैयार करने होंगे और प्रतिदिन इसे मैंटेन करना होगा।

अंग्रेजी पढ़ानी है तो पहले खुद पढ़ी होनी चाहिए: राजस्थान हाई कोर्ट

राजस्थान हाई कोर्ट ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के मद्देनजर एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि शिक्षकों के लिए वो विषय पढ़ा होना अनिवार्य है जिसे वह छात्रों को पढ़ाएंगे.

हिमाचल में भी स्कूल को अपग्रेड करने की उठी मांग, गेट पर ताला जड़कर भूख हड़ताल पर बैठीं

हिमाचल के जिला बिलासपुर के दबट गांव के स्कूल की छात्राएं अपग्रेड कराने की मांग को लेकर स्कूल गेट पर डटी हुई हैं. छात्राओं ने स्कूल के गेट पर ताला जड़  दिया और बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गईं. हालांकि, शिक्षा विभाग के अधिकारियों से  आश्वासन मिलने के बाद छात्राओं ने भूख हड़ताल वाप​स ले लिया है.

शिक्षा विभाग ने जारी किया वार्षिक खेलकूद कैलेंडर

रारंभिकशिक्षा विभाग ने डीएसएस की आमसभा का आयोजन करते हुए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है जिसके लिए जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाभर के सभी स्कूलों के प्रिसिंपल, हैडमास्टर पीईटी, डीपी ने भाग लिया। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुलवंत सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की।

5 जून तक ले सकेंगे प्लस वन प्लस टू में एडमिशन

शिमला| प्लसवन और प्लस टू में दाखिले से वंचित छात्रों को शिक्षा विभाग ने बड़ी राहत दी है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्लस वन और प्लस टू में एडमिशन की डेट को 10 रुपए लेटफीस के साथ 5 जून तक बढ़ा दिया है।

सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ कोर्ट जाएंगे शिक्षक

राज्य ब्यूरो, शिमला। राजकीय अध्यापक संघ प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ कोर्ट में दस्तक देगा। शिक्षा विभाग की ओर से धरने प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों का ब्यौरा मांगने का संघ ने कड़ा विरोध किया है। संघ का कहना है कि यह गैर जरूरी कार्रवाई है जो अध्यापकों के मौलिक अधिकारों का हनन है।

शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अनुबंध पर कार्यरत 1051 TGT हुए Regular

शिमला: प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने अनुबंध पर कार्यरत 1051 टी.जी.टी. की सेवाओं को नियमित किया है। बता दें कि सी.एम. वीरभद्र ने हाल ही में हिमाचल दिवस पर घोषणा करते हुए अनुबंध कार्यकाल को 5 साल से घटाकर 3 साल कर दिया था।

शिक्षा विभाग ने 1051 TGT को नियमित करने के आदेश जारी

हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला
शिक्षा विभाग ने 1051 TGT को नियमित करने के आदेश वीरवार को जारी कर दिए हैं। प्रदेश के सभी विभागों में से अभी तक तीन वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों की ये सबसे बड़ी संख्या वाली लिस्ट जारी हुई है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की लिस्ट उन्हें दिए गए स्टेशन के साथ जारी कर दी है।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए केंद्र सरकार लाएगी बिल: जावड़ेकर

जेएनएन, चंडीगढ़। उत्तर भारत के आठ राज्यों की शिक्षा संबंधी क्षेत्रीय कांफ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर चंडीगढ़ पहुंचे। जावड़ेकर ने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए नया बिल लाने की तैयारी कर रही है।

पीटीए का वेतन अनुबंध के बराबर करने की तैयारी, 7500 स्कूलों में तैनात

शिमला. पूर्वमें कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सरकारी स्कूलों में पीटीए आधार पर शिक्षकों की नियुक्तियां की गई थी। 7500 के करीब शिक्षकों को स्कूलों में तैनात कर दिया गया था। सरकार बदलने के बाद भर्तियों के इन मामलों पर जांच बैठाई गई।

कंप्यूटर शिक्षकों के लिए बनाई जाए ठोस नीति

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : प्रदेश सरकार कंप्यूटर अध्यापकों के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ठोस नीति बनाए, ताकि प्रदेश भर के स्कूलों में 16 वर्ष से शिक्षा प्रदान रहे कंप्यूटर अध्यापकों का भविष्य सुरक्षित हो सके। यह बात प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष रोशन मेहता ने कही।

फोन से संपर्क कर शिक्षक के खाते से उड़ाए 40000 रुपए

कुल्लू :  शातिरों ने कुल्लू के एक शिक्षक के खाते से 40 हजार रुपए उड़ा लिए हैं। शातिरों ने स्वयं को बैंक कर्मचारी बताकर पहले शिक्षक को फोन करके बात की और फिर बातों ही बातों में ए.टी.एम. कार्ड के बारे में जानकारी मांगी। शिक्षक भी शातिरों पर विश्वास करके उन्हें अपने बैंक खाते के संदर्भ में सारी जानकारी देते रहे।

प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों के नामों की सूची मांगी

शिमला : शिक्षा विभाग ने शिमला में विधानसभा के बाहर प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों का ब्योरा मांग लिया है। इस संबंध में जिला उपनिदेशकों की ओर से प्रधानाचार्यो को पत्र जारी कर दिए गए हैं।

कंप्यूटर अध्यापकों के लिए शीघ्र ठोस नीति बनाए सरकार: मेहता

प्रदेश सरकार कंप्यूटर अध्यापकों के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ठोस नीति बनाए। ताकि प्रदेश भर के स्कूलों में 16 वर्षों से शिक्षा प्रदान रहे कंप्यूटर अध्यापकों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

UPTET news