भास्कर न्यूज| शिमला स्कूल में देरी से पहुंचने और नदारद रहने वाले शिक्षक और गैर शिक्षकों
की अब खैर नहीं। स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी आधार बेस्ड बायो मीट्रिक
मशीनों में लगेगी। इन मशीनों को शिक्षा निदेशालय और डिप्टी डायरेक्टर से
लिंक किया जाएगा। हाजिरी लगते ही इसका रिकार्ड सीधा शिक्षा निदेशालय और
डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय पहुंच जाएगा।
शिमला: उच्च
शिक्षा विभाग वर्ष 2017 में टी.जी.टी. शिक्षकों को पी.जी.टी. के पदों पर
पदोन्नत करने जा रहा है। इस दौरान लगभग 800 से ज्यादा शिक्षकों को विभाग नए
साल का तोहफा देगा। इसके लिए विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इन पदों के लिए प्रस्तावित 954 शिक्षकों का पैनल भी विभाग ने जारी कर दिया
है।