शिमला: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक
(महाविद्यालय संवर्ग) राजनीतिक शास्त्र, हिन्दी एवं इतिहास शिक्षा विभाग
(उच्चतर) हिमाचल प्रदेश के विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित
साक्षात्कार के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ये साक्षात्कार 6 से 10 मार्च तक
आयोजित हुए थे।
शिमला: प्रदेश
सरकार ने एस.एम.सी. शिक्षकों के मानदेय में 30 प्रतिशत की बढ़ौतरी की है
जिससे अब इनके वेतन में 1050 से 1800 रुपए तक की बढ़ौतरी हुई है जिससे
पी.जी.टी., टी.जी.टी., एल.टी, शास्त्री व जे.बी.टी. शिक्षकों को वित्तीय
राहत मिली है।