; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

EMRS स्कूलों में शिक्षक भर्ती की डेट बढ़ी, 31 May तक कर कर सकेंगे अप्लाई, यहां जानिए नया शिड्यूल

Eklavya Model Residential Schools (EMRS) में टीचर भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है. पहले लास्ट डेट 30 अप्रैल थी. 31 मई 2021 तक recruitment.nta.nic.in या tribal.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. अब इस एप्लीकेशन को भरने के लिए आप 1 जून तक फीस जमा कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए देश भर के 17 राज्यों के अलग अलग एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में खाली पडी पोस्टों पर भर्ती होनी है.

शिक्षकों को ज्वाइनिंग में मेडिकल से छूट, कोरोना काल में अस्पतालों में तैनाती से पहले प्रमाणपत्र बनाना हुआ मुश्किल

शिमला

कोरोना काल के बीच शिक्षकों को ज्वाइनिंग से पहले मेडिकल की छूट देने पर अब विचार होने लगा है। दरअसल कई ऐसे शिक्षक हैं, जो इन दिनों मेडिकल नहीं बना पा रहे हैं। अस्पतालों में सरकारी कर्मचारियों के लिए मेडिकल बनाने की सुविधा नहीं मिल रही है। शिक्षक जा तो रहे हैं, लेकिन पूरा दिन इंतजार करने के बाद भी उनके मेडिकल नहीं बन पा रहे हैं। बता दे कि ज्यादातर जिला अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाया गया है। इस वजह से भी मेडिकल बनाने में माथापच्ची शिक्षकों को करनी पड़ रही है। शिक्षकों की इस समस्या को देखते हुए शिक्षा विभाग इस पर छूट देने पर विचार कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस बाबत शिक्षा अधिकारियों ने सरकार से भी अनुमति मांगी है। फिलहाल इस पर फैसला कब होता है, यह देखना अहम होगा।

सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम में दाखिले की पहल

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : जिला के सरकारी स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों की सत्र 2019-20 में को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा 10 अप्रैल तक अंग्रेजी माध्यम से एडमिशन करने जा रहा है।

शिक्षक बना हैवान, स्कूल के Washroom में नाबालिग छात्रा से किया ये घिनौना काम

ऊना: ऊना जिला के अंतर्गत आते उपमंडल अम्ब में गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में तैनात एक अध्यापक ने नाबालिग छात्रा से स्कूल के वॉशरूम में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। ऊना स्थित महिला थाना में पीड़िता ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए छात्रा का मैडीकल करवाने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी तथा आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है।

वॉशरूम में गई छात्रा तो आरोपी अध्यापक भी आ गया पीछे

जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में 15 वर्षीय छात्रा ने बताया कि शनिवार को वह रोजाना की तरह स्कूल गई थी। इसी दौरान करीब 11 बजे जब वह स्कूल के वॉशरूम में गई तो आरोपी अध्यापक भी उसी के पीछे आ गया। जहां उसने छात्रा के साथ रेप किया। स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर पहुंची छात्रा ने परिजनों आपबीती सुनाई, जिस पर परिजन उसे लेकर अम्ब थाना  पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। अम्ब पुलिस ने मामले को महिला थाना ऊना में ट्रांसफर कर दिया है।

क्या बोले एस.पी. ऊना




एस.पी. ऊना दिवाकर शर्मा ने बताया कि अम्ब उपमंडल के एक स्कूल में कम्प्यूटर साइंस के अध्यापक पर छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप जड़ा है। पुलिस ने घटना के संबंध में पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आई.पी.सी. की धारा 376 व पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता का मैडीकल भी करवाया गया है।

Himachal 10th Students Promote: दसवीं के छात्र प्रमोट, शिक्षा बोर्ड तैयार करेगा अंकों का फार्मूला

 शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal 10th Students Promote, कोरोना के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने दसवीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। छात्र बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट होंगे। प्री बोर्ड और फर्स्ट व सैकंड टर्म की परीक्षाओं के आधार पर छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। बुधवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। सरकार के इस निर्णय से दसवीं कक्षा के 1,16,954 छात्र अगली कक्षा में प्रमोट हो जाएंगे। राज्य मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को छात्रों को पद्दोन्नत करने के लिए फार्मूला तैयार करने को कहा है।

समय पर ज्वाइनिंग न देने वाले कॉलेज शिक्षकों का तबादला होगा रद

 जागरण संवाददाता, शिमला : तबादलों को लेकर रोजाना शिक्षा निदेशालय में जुटने वाली भीड़ पर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेज प्रधानचार्यों से रिपोर्ट तलब की है। इसमें पूछा गया है कि कॉलेज काडर के कितने शिक्षकों के तबादले हुए हैं। इनमें से कितने शिक्षकों ने नियुक्तियां दी हैं। इसमें कितने ऐसे शिक्षक हैं जिन्होंने

HPSSC Recruitment 2021: स्टाफ नर्स के 379 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख कल, ऐसे करें अप्लाई

 HPSSC Recruitment 2021: हिमाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HPSSC) ने स्टाफ नर्स, जूनियर इंजीनियर (JE) और फार्मासिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है. इस नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 379 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इस भर्ती (HPSSC Recruitment 2021) के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 09 मई 2021 को बंद हो जाएगी. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों पर अब तक आवेदन नहीं कर सके हैं वो आवेदन कर सकते हैं.

हिमाचल में दसवीं के छात्रों को प्रमोट करने के लिए शिक्षा बोर्ड ने बनाया प्रारूप, SOS परीक्षार्थियों ने बिगाड़ा गणि‍त

 धर्मशाला, मुनीष गारिया। Himachal 10th Students Promote, कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण हिमाचल प्रदेश सरकार ने दसवीं कक्षा के छात्रों को प्रमोट कर जमा एक में भेजने का निर्णय लिया है। सरकार के निर्णय के बाद हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस पर काम करना भी शुरू कर दिया है। बोर्ड की ओर से इसको लेकर प्रस्तावित प्रारूप तैयार भी किया है, लेकिन इस पर शिक्षक संघों, निजी स्कूल संचालकों के विचार विमर्श करने के बाद प्रदेश सरकार को अनुमति के लिए भेजा जाएगा।

हिमाचल प्रदेश के सरकारी कॉलेजों की सुधरेगी हालत, प्राचार्य खुद बनाएंगे डेव्‍लपमेंट प्लान, पढ़ें पूरा मामला

 शिमला, अनिल ठाकुर। Himachal Govt Colleges, प्रदेश के सरकारी कॉलेजों की हालत सुधारी जाएगी। कॉलेज में क्या मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए इसके लिए प्राचार्य खुद डेवल्पमेंट प्लान तैयार करेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी प्राचार्यों को पत्र जारी कर कॉलेजों का डेवल्पमेंट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्लान में यह बताना होगा कि कॉलेज में छात्रों व प्राध्यापकों को क्या मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकती हैं। लैब बनाने व खेल गतिविधियों के लिए क्या जरूरत है। प्राचार्यों को अप्रैल तक प्लान तैयार कर शिक्षा निदेशालय भेजना होगा। शिक्षा विभाग मूलभूत सुविधाएं जुटाने के लिए बजट जारी करेगा। विभाग का कहना है कि कॉलेजों के पास रूसा सहित अन्य फंड रहता है। डेवल्पमेंट प्लान पर इस फंड को खर्च किया जा सकता है।  

तीन निजी विश्वविद्यालयों पर दो-दो लाख रुपये का जुर्माना

 हिमाचल प्रदेश के तीन निजी विश्वविद्यालयों पर दो-दो लाख रुपये का जुर्माना हुआ है। विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और सिक्योरिटी राशि वापस नहीं करने और शिक्षकों को कोरोना काल का वेतन नहीं देने पर यह कार्रवाई की गई है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग की अदालत में बुधवार को हुई इन तीनों मामलों की सुनवाई के बाद यह निर्देश जारी किए गए हैं। सात अप्रैल तक जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर हर माह अलग से 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है।

रामपुर में पेंशन बहाली के लिए संघर्ष

 दिव्य हिमाचल ब्यूरो -रामपुर बुशहर

शिमला उपायुक्त कार्यालय के बाहर 7 मार्च से चले आ रहे क्रमिक अनशन पर प्रदेश सरकार की अनदेखी के विरोध में राज्य कार्यकारिणी के निर्णयानुसार एनपीएस रामपुर के मजदूरों, कर्मचारियों और शिक्षकों ने काले

हिमाचल विधानसभा के बाहर बेरोजगार शिक्षकों का प्रदर्शन

 शिमला (Shimla) . हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)विधानसभा में सत्र के 13वें दिन बेरोजगार कला अध्यापक संघ ने विधानसभा का घेराव किया. संघ के सदस्यों ने विधानसभा चौक तक रैली निकाली. प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षकों ने आरोप लगाया कि ट्रैनिंग कर एक दशक से ज्यादा समय बीत गया, लेकिन सरकार रोजगार नहीं दे पाई है.

हिमाचल में शारीरिक शिक्षकों के सृजित नहीं होंगे पद

 हिमाचल प्रदेश में जिन स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों के पद सृजित नहीं हैं, वहां पद सृजित करने का सरकार का कोई विचार नहीं है। विधायक वीरभद्र सिंह, विनय कुमार, पवन कुमार काजल और रामलाल ठाकुर के सवाल के लिखित जवाब में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने यह जानकारी दी।

पुरानी पेंशन बहाली को हल्ला बोल, कर्मचारी संघों ने नई पेंशन का किया विरोध, पुरानी करो बहाल

 नौहराधार — नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश के आह्वान पर जिला सिरमौर के विभिन्न शिक्षक संगठनों, हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ, हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ, हिमाचल प्रदेश कला

अनुबंध अध्यापकों ने मांगे पदोन्नति के लाभ

 हिमाचल प्रदेश कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) पदों को पदोन्नति से वंचित रखने पर लिया कड़ा संज्ञान

विधानसभा: नौकरी नहीं मिलने से बेरोजगार कला अध्यापकों ने बोला हल्ला

 हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बेरोजगार कला अध्यापकों को नौकरी नहीं दिए जाने के मामले में प्रदेश बेरोजगार कला अध्यापक संघ ने मंगलवार को विस के बाहर प्रदर्शन किया। बेरोजगार शिक्षक करीब 11 बजे पंचायत भवन के पास एकत्र हुए। यहां से  रैली निकालते हुए विधानसभा परिसर पहुंचे। करीब एक घंटे तक मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर सरकारी स्कूूलों में रोजगार के अवसर प्रदान नहीं किए गए तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। संघ के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2005 से  2009 तक एससीवीटी के माध्यम से कला अध्यापक का प्रशिक्षण करवाया।

शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे चार हजार पद : गोविंद

 राज्य ब्यूरो, शिमला : शिक्षा विभाग में नए वित्त वर्ष में विभिन्न श्रेणियों के चार हजार पदों को भरा जाएगा। इनमें से उच्चतर शिक्षा में ही 600 शिक्षकों की भर्ती होगी। इनको दुर्गम क्षेत्रों के कॉलेजों में नियुक्त किया जाएगा।

यह बात शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने सोमवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कही। वह शिलाई के विधायक हर्षव‌र्द्धन चौहान, रेणुका के विधायक विनय कुमार, चंबा के विधायक पवन नैयर के सवाल के जवाब का दे रहे थे। पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने भी सवाल पूछा, लेकिन प्रश्नकाल की कार्यवाही पूरी होने के कारण मंत्री उनके सवाल का जवाब नहीं दे पाए।

Budget Session: इन 5,651 शिक्षकों और गैर शिक्षकों ने #Corona में निभाई ड्यूटी

 शिमला। हिमाचल में कोरोना (#Corona) के चलते लंबे अरसे से स्कूल (School) और कॉलेज बंद रहे। इस दौरान ना तो छात्र और ना ही शिक्षक स्कूल आए। लेकिन, ऐसे शिक्षक (Teacher) भी थे, जिन्होंने कोरोना संकट में भी ड्यूटी निभाई। हिमाचल में 5,638 शिक्षकों और 13 गैर शिक्षक श्रेणी के कर्मयारियों ने कोरोना महामारी से संबंधित कार्य में ड्यूटी दी है। एक अप्रैल 2020 के बाद कोरोना महामारी से संबंधित कार्य के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग (Department of Elementary Education) में कार्यरत 2,216 प्राथमिक अध्यापकों, 773 शास्त्रीय एवं मातृभाषा/स्थानीय भाषा अध्यापकों तथा 1,502 प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों को प्रतिनियुक्ति किया गया था।

Budget Session: नर्सरी प्रशिक्षित JBT के पदों पर नियमित शिक्षकों को पुरानी पेंशन नहीं

 शिमला। वर्ष 1997 में नियुक्त नर्सरी प्रशिक्षित जेबीटी (JBT) के पदों पर नियमित किए गए अध्यापकों को विद्या उपासकों की तर्ज पर पुरानी पेंशन देने का सरकार का कोई विचार नहीं है। यह जानकारी हिमाचल विधानसभा (Himachal Vidhan Sabha) के बजट सत्र (Budget Session) में कांगड़ा के विधायक पवन काजल के पूछे सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर (Education Minister Govind Thakur) ने दी।

हिमाचल में नया फीस कानून तोड़ने पर लगेगा दो से पांच लाख तक जुर्माना

 हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों की फीस नियंत्रित करने के लिए बनाए जा रहे नए कानून में कड़े प्रावधान किए गए हैं। सरकार के दिशा-निर्देश नहीं मानने वाले स्कूलों को निजी कानून के तहत 2 से 5 लाख तक जुर्माना भुगतना पड़ेगा। सोमवार को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक में इस विधेयक को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। सरकार से मंजूरी के बाद 18 मार्च से पहले विधानसभा सदन में विधेयक को रखा जाएगा।

UPTET news