हिमाचल प्रदेश लोक सेवा
आयोग(एचपीपीएससी) ने कृषि विकास अधिकारी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए
आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार 16 मई 2016 तक निर्धारित प्रारूप
के माध्यम से इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Himachal2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Himachal Pradesh.
Important Posts
Advertisement
उचका स्कूल में भरे जाएं शिक्षकों के पद
संवाद सहयोगी, चंबा : ग्राम पंचायत कुनेड स्थित माध्यमिक विद्यालय उचका
में नियमित शिक्षक न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बुधवार
को शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग के समर्थन में स्कूल प्रबंधन समिति
के सदस्यों व बच्चों के अभिभावकों ने उपायुक्त सुदेश मोख्टा को ज्ञापन
सौंपा।
छठे सेमेस्टर के पेपरों का नहीं करेंगे मूल्यांकन
जागरण संवाददाता, मंडी : प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय उच्च
शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं के पेपरों का कॉलेज
स्तर पर मूल्यांकन करने का फरमान जारी करने का राजकीय कॉलेज प्राध्यापक
एसोसिएशन ने विरोध किया है।
917 पीजीटी हुए नियमित
राज्य ब्यूरो, शिमला : शिक्षा विभाग में पांच साल से अनुबंध पर काम कर
रहे शिक्षकों को नियमितीकरण का तोहफा मिला है। 31 मार्च को पांच साल पूरे
करने वाले अनुबंध आधार पर बतौर पीजीटी सेवाएं दे रहे 917 कर्मचारियों को
नियमित करने की सूची उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी की है। वहीं, 68
असिस्टेंट लाइब्रेरियन के भी नियमितीकरण के आदेश बुधवार को हुए हैं।
पांच जिलों में 600 से अधिक शिक्षकों का युक्तिकरण
राज्य ब्यूरो, शिमला : जरूरत से ज्यादा शिक्षकों को ढो रहे स्कूलों से
युक्तिकरण के तहत 600 से अधिक अध्यापकों को हटाने के आदेश जारी हो गए हैं।
विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप शिक्षकों की तैनाती को लेकर शिक्षा
विभाग ने पांच जिलों में युक्तिकरण शुरू कर दिया है।
पात्रता की कसौटी पर फिसले शिक्षक
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने
बुधवार को अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम घोषित कर दिया है।
टीजीटी मेडिकल व कला विषय का परिणाम निराशाजनक रहा है। इन दोनों ही विषयों
में अध्यापक पात्रता की कसौटी पर फिसल गए हैं।
आठ निजी स्कूलों को बंद करने के आदेश
जागरण संवाददाता, कुल्लू: उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुल्लू ने आठ निजी
स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन स्कूलों को एक सप्ताह के
भीतर बंद करने को कहा गया है। इन सभी नए स्कूलों ने मान्यता के लिए विभाग
के पास आवेदन किए थे। विभाग की टीम ने जब व्यवस्था जांचने के लिए स्कूलों
का निरीक्षण किया तो प्रबंधों में कई खामियां पाई गई।
प्रारंभिक शिक्षा नामांकन दर 100 प्रतिशत तक पहुंची
शिमला, हिमाचल प्रदेश ने प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा में नामांकन दर लगभग सौ प्रतिशत तक पहुंच गई है। इसके अलावा राज्य में माध्यमिक शिक्षा का सार्वभौमिकरण का लक्ष्य भी वर्ष 2017 तक हासिल कर लिए जाने की उम्मीद है।
CPS नियुक्ति पर हाईकोर्ट में चुनौती,किसान मरने को मजबूर, सरकार मना रही लग्जरी किटी
चंडीगढ़ः पंजाब में सात मुख्य संसदीय सचिवों (सी.पी.एस.) की नियुक्ति को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट से सरकार भंग करने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं, शिक्षकों पर लाठियां बरस रही हैं और चहेतों को सी.पी.एस. बनाकर लाभ पहुंचाते हुए सरकार लग्जरी किटी मना रही है।
सालों से शहरों में डटे शिक्षकों को झटका, सरकार ने किए तबादले
हिमाचल के शहरी क्षेत्रों के प्राथमिक स्कूलों में बीते लंबे अरसे से अपने प्रभाव के चलते डटे शिक्षकों का ट्रांसफर कर दिया गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने चंबा और कुल्लू जिलों में इन शिक्षकों का युक्तिकरण किया है। करीब 250 शिक्षकों को स्टाफ की कमी से जूझ रहे स्कूलों में भेज दिया है।
1:1 बराबर अनुपात आधार पर सुनिश्चित हो पदोन्नति कोटा
हिमाचल प्रदेश राजकीय टीजीटी (कला) स्नातक शिक्षक संघ ने मांग की है कि टीजीटी से पीजीटी (प्रवक्ता पदोन्नति), मुख्याध्यापक, प्रधानाचार्य एवं जिला शिक्षा उपनिदेशक स्तर पर विभागीय पदोन्नति के समय टीजीटी (कला एवं विज्ञान) शिक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति कोटा 1:1 (टीजीटी कला और विज्ञान) बराबर अनुपात आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
जेबीटी टेट के लिए 8390 ने आवेदन किया था। इनमें 7775 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 4778 अभ्यर्थी पास हुए
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जेबीटी, शास्त्री, भाषा अध्यापक, टीजीटी नॉन मेडिकल, टीजीटी मेडिकल और टीजीटी आर्ट्स की शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रदेश स्तर पर स्थापित केंद्रों में टेट लिया गया था।
हिमाचल प्रदेश में सिर्फ 6.16 फीसदी आर्ट्स टीचरों ने की पास किया TET
धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा इस साल कराए गए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में कला के केवल 6.16 प्रतिशत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) ही उत्तीर्ण हुए। बोर्ड के सचिव डॉ विशाल शर्मा ने आज एक बयान में कहा कि इस साल फरवरी में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा करायी गयी परीक्षा में शामिल हुए 34,546 शिक्षकों में से केवल 2,129 शिक्षक ही उत्तीर्ण हुए।
बिना टेट पास निजी स्कूल चला रहे जेबीटी शिक्षकों को कोर्ट ने दी राहत
शिमला |
प्रदेशहाईकोर्ट ने बिना टेट पास जेबीटी शिक्षकों की ओर से चलाए जा रहे निजी
स्कूलों की मान्यता रद्द करने संबंधी सरकार के आदेशों में फिलहाल रोक
लगाने से इंकार कर दिया है। न्यायाधीश राजीव शर्मा न्यायाधीश विवेक सिंह ने
सिमरन वेदी द्वारा दायर जनहित याचिका के सुनवाई के पश्चात सरकार से मामले
पर दो सप्ताह के भीतर जबाव तलब किया है।
अब प्राथमिक स्कूलों में नहीं होगी शिक्षकों की कमी, जानें क्यों?
शिमला: प्राथमिक स्कूलों में अब शिक्षकों की कमी नहीं होगी। सरकार राज्य में दूसरे चरण में शिक्षकों के युक्तिकरण की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इससे पूर्व सरकार ने राज्य के बिलासपुर व हमीरपुर जिलों में शिक्षकों का युक्तिकरण किया था। अब सरकार ने चम्बा व कुल्लू में जे.बी.टी. शिक्षकों के युक्तिकरण के आदेश जारी किए हैं। इसके बाद पूरे राज्य में यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
एसएफआई कार्यकर्ताओं ने बैठक कर रूसा प्रणाली का किया विरोध
सोलन | एसएफआईजिला सचिवालय सोलन की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें पिछले 15 दिन से हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में चल रही क्रमिक भूख हड़ताल का समर्थन किया गया। इस दौरान छात्र शिक्षक विरोधी रूसा प्रणाली, फीस वृद्धि छात्रों के जनवादी मंच (एससीए इलेक्शन) को छीनने का विरोध किया गया।
कर्मचारियों को तोहफा: अनुबंध कर्मी हुए रेगुलर, बिजली कर्मियों का बढ़ा वेतन
शिमला: हिमाचल प्रदेश में सरकार ने अनुबंध कर्मियों के बाद अब 7 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके दिहाड़ीदार व कंटीजैंट कर्मियों को भी नियमित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने इनका कार्यकाल 8 साल से घटाकर 7 साल कर दिया है। इससे सरकारी विभागों में सैंकड़ों दिहाड़ीदार नियमित हो सकेंगे।
शिक्षकों पर परीक्षा परिणाम की हटे शर्त
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : विज्ञान अध्यापकों ने परीक्षा परिणाम की
शर्त को हटाने का मामला उठाया है। बुधवार को बिलासपुर में विज्ञान अध्यापक
संघ प्रतिवेदना समिति की बैठक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक पीसी वर्मा के साथ
हुई। इसमें शिक्षकों पर सालाना परीक्षा परिणाम के फैसले को वापस लेने
गुहार लगाई गई।
अब शिक्षकों और छात्रों का प्रोफाइल होगा ऑनलाइन, पढ़ें कैसे?
बड़सर: हिमाचल में अब शिक्षकों और छात्रों का प्रोफाइल ऑनलाइन होगा। आपको बता दें कि सर्वशिक्षा अभियान के तहत प्रदेश के 4 जिलों के सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षक और विद्यार्थी अब ऑनलाइन डाटा देख सकेंगे। हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना व मंडी जिला में सूचना पद्धति प्रबंधन के तहत इसके लिए विस्तृत योजना जनता की सुविधा हेतु शुरू की गई है।
सीएंडवी शिक्षकों के स्वीकृत 15 सौ पद शीघ्र भरे जाएं
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : राजकीय सीएंडवी शिक्षकों के 15 सौ पदों को
भरने की स्वीकृति बजट सत्र में सरकार ने दे दी है, जिसमें ये पद 50 फीसद
कमीशन तथा 50 फीसद बेचवाइज भरे जाएंगे। प्रदेश के सभी स्कूलों में पढ़ाई का नया सत्र शुरू हो चुका है तथा
प्रदेश में सीएंडवी शिक्षकों के 5385 पद रिक्त हैं सरकार ने बजट सत्र में
सीएंडवी के 15 सौ पदों को भरने की मंजूरी तो दी पर इन्हें भरने के आदेश
शिक्षा विभाग को जारी नहीं हुए हैं।
Subscribe to:
Comments (Atom)