; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

बीडीसी व जिप सदस्य अनुदान में कटौती पर रोष

बरोट : केंद्र सरकार द्वारा पंचायतों को खुले दिल से अनुदान देने के बावजूद प्रदेश सरकार ने बीडीसी व जिला परिषद सदस्यों के अनुदान पर कैंची चलाकर जनता के साथ अन्याय किया है।

अनुबंध शिक्षकों के नियमितीकरण से जुड़ी अहम खबर

प्रदेश में कार्यरत हजारों अनुबंध शिक्षकों के नियमितीकरण की फाइल को वित्त विभाग ने मंजूरी दी है। सोमवार को वित्त विभाग की मंजूरी के बाद फाइल कार्मिक विभाग में पहुंच गई है। अब मंत्रिमंडल की बैठक में मामले को ले जाया जाएगा। सरकार से मंजूरी के बाद नियमितीकरण की अधिसूचना जारी होगी। संभावित है कि सरकार इसी महीने हजारों अनुबंध शिक्षकों को नियमितीकरण का तोहफा देगी।

दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचेगी रेडक्रॉस सोसायटी

संवाद सहयोगी, कुल्लू : उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष हंसराज चौहान ने कहा है कि कुल्लू जिला में रेडक्रॉस की गतिविधियों को दूरदराज के गांवों तक पहुंचाया जाएगा और जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता की जाएगी। उपायुक्त रविवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस पर देव सदन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बोल रहे थे।

डीएलएड के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट जल्द

शिक्षा विभाग ने प्रदेश सरकार से साल 2016 की डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन (डीएलएड) के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) करवाने को अनुमति मांगी है। प्रदेश शिक्षा बोर्ड के माध्यम से डीएलएड की परीक्षा 2016-18 के सत्र के लिए होनी है। अब सरकार से अनुमति मिलने के साथ ही नए सत्र के लिए अप्रशिक्षित अध्यापकों के प्रशिक्षण की कवायद शुरू होगी।

किताबें न मिलने की निदेशक से ऑनलाइन शिकायत

राज्य ब्यूरो, शिमला : स्कूलों में बच्चों के पास पढ़ने के लिए किताबें नहीं हैं। ऐसे में बच्चों की चिंता वाजिब है। शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन अधिकांश स्कूलों में शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद भी बच्चे परेशान हैं। किताबों की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए अब तो दो जिलों शिमला व सोलन के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने निदेशक को ऑनलाइन शिकायत भेजी है।

पीटीए अनुबंध शिक्षकों का हो रहा शोषण

सुंदरनगर : पीटीए अनुबंध अध्यापक, प्राध्यापक संघ के राज्य उपाध्यक्ष रोशन भारती, राज्य सहसचिव ललित ठाकुर, राज्य प्रेस सचिव हरीश ठाकुर, राज्य कानूनी सलाहकार भारद्वाज वर्मा, जिला मंडी के अध्यक्ष हरि ओम वर्मा, जिला प्रभारी दिनेश शर्मा, जिला महासचिव बलदेव राणा, जिला कोषाध्यक्ष संजय भारद्वाज ने संयुक्त बयान में कहा कि पीटीए अनुबंध शिक्षक पिछले 11 वर्षो से विभागीय अधिकारियों की वजह से मानसिक तथा आर्थिक रूप से शोषित हो रहे हैं।

स्कूलों में रिक्त पद भरे सरकार

संवाद सहयोगी, चंबा : किलोड़ वार्ड के जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर की अगुवाई में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र के स्कूलों में रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर उपायुक्त सुदेश मोख्टा से मिला।

पीटीआइ करवा रहा गणित की पढ़ाई

संवाद सूत्र, चांजू : ये सरकार व विभाग की विडंबना ही है कि पीटीआइ गणित की पढ़ाई करवा रहा है। सरकार द्वारा शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के सारे दावे फेल हो रहे हैं। सरकार ने स्कूलों को तो अपग्रेड कर दिया है लेकिन स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई है।

हजारों पीटीए शिक्षकों को बड़ा झटका, सरकार ने बंद किए आईपी नंबर

हाल ही में अनुबंध पर लाए गए करीब पांच हजार पीटीए शिक्षकों को तगड़ा झटका लगा है। प्रदेश सरकार ने इन शिक्षकों के आईपी नंबर (आईडेंटिफिकेशन पासवर्ड) ब्लॉक कर दिए हैं। यह आईपी सरकारी और अनुबंध कर्मचारियों को मिलते हैं।

तकनीकी शिक्षा की ली जाएगी फीडबैक : बाली

सहयोगी, नेरचौक : तकनीकी शिक्षा को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए परिवहन, खाद्य एवं आपूर्ति व तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने कहा कि प्रदेशभर में तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों और शिक्षकों से फीडबैक लेंगे।

एसएमसी के तहत भरे जाएं पीटीआइ केपद

संवाद सहयोगी, चंबा : बेरोजगार शारीरिक प्रशिक्षित अध्यापकों (पीटीआइ) ने वीरवार को मांगों को लेकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रशिक्षित अध्यापकों ने एसएमसी के तहत शारीरिक शिक्षकों (पीटीआइ) के पदों को भरने की गुहार लगाई है।

असेसमेंट शीट बताएगी पढ़ाई का स्तर

 राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश के पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई का स्तर अब असेसमेंट शीट (मूल्यांकन प्रपत्र) से लगाया जाएगा। गणित, विज्ञान व अंग्रेजी विषयों से संबंधित ऑब्जेक्टिव व सबजेक्टिव सवालों के जवाब विद्यार्थियों को इस शीट पर देने होंगे।

पीटीए संघ ने किया अलग हेड ऑफ अकाउंट का विरोध

 संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : पीटीए अनुबंध अध्यापक संघ जिला शिमला के अध्यक्ष बोबिल ठाकुर, जिला प्रभारी जय लाल, मुख्य सलाहकार सतीश चौहान, वीरेंद्र नेगी, दलीप ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप, सुनील व प्रेस सचिव सुदर्शन शर्मा ने जारी बयान में पीटीए अध्यापकों को अलग से हेड ऑफ अकाउंट बनाने का विरोध किया है।

स्वाहण मॉडल स्कूल की श्रेणी से बाहर

संवाद सूत्र, स्वारघाट : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वाहण को मॉडल स्कूल की श्रेणी से बाहर निकाल दिया गया है। पाठशाला स्वाहण को वर्ष 2015 में मॉडल स्कूल चुना गया था। शिक्षा विभाग के फैसले पर स्कूल प्रबंधन समिति ने ऐतराज जताया है और इसका विरोध किया है।

चुराड़ी स्कूल में रिक्त पद भरो नहीं तो करेंगे आंदोलन

संवाद सूत्र, बम्म : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुराड़ी में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटकता नजर आ रहा है। स्कूल में लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार, शिक्षा विभाग द्वारा कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

प्रशिक्षण के तुरंत बाद नियमित हों प्राथमिक शिक्षक

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : हिमाचल प्राथमिक शिक्षक संघ सुंदरनगर ने बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। शिक्षा विभाग प्रारंभिक मंडी उपनिदेशक केडी शर्मा विशेष तौर से मौजूद रहे। इकाई के अध्यक्ष राम ¨सह राव की अगवाई में शिक्षकों ने छह सूत्रीय मांग पत्र सीपीएस सोहन लाल ठाकुर को सौंपा।

सोलन में कॉलेज शिक्षकों ने किया मूल्यांकन का बहिष्कार

डिग्री कॉलेज सोलन में बुधवार को छठे सेमेस्टर के विषयों का मूल्यांकन नहीं हो पाया। हिमाचल प्रदेश अध्यापक संघ सोलन इकाई के आह्वान पर शिक्षकों ने विभिन्न विषयों के मूल्यांकन का बहिष्कार किया। इकाई अध्यक्ष डॉ. बलदेव ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने संघ की

शिक्षा विभाग के दोहरे मापदंड से कबायली क्षेत्रों में फंसे शिक्षक

राज्य ब्यूरो, शिमला : शिक्षा विभाग के दोहरे मापदंडों के कारण कई शिक्षक काफी लंबे अरसे से कबायली क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। कई कर्मचारी अपना सामान्य कार्यकाल कबायली क्षेत्रों में पूरा किए बगैर ही स्वेच्छा के स्टेशन पर तैनाती ले रहे हैं। जिन शिक्षकों अथवा कर्मियों का सरकार में काई नहीं है, उन्हें विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कबायली क्षेत्रों से बाहर इसलिए नहीं भेजा जाता है क्योंकि उन पर विकल्प की शर्त थोप दी जाती है।

सरकारी शिक्षकों को अपने स्कूलों पर भरोसा

 जागरण संवाददाता, हमीरपुर : बात भरोसे के उदाहरण और इच्छाशक्ति की है। साक्षरता और शिक्षा के लिए जाने जाते हमीरपुर जिले के बिझड़ी खंड में सरकारी शिक्षकों ने अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाना शुरु कर दिया है। संभव है, इस पहल से अब सरकारी स्कूलों के दिन भी बहुरने शुरु हों।

पदोन्नति को लेकर विज्ञान शिक्षक संघ उग्र

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : विज्ञान अध्यापक संघ भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा। टीजीटी वर्ग की पदोन्नति को लेकर कम अवसर होने पर संघ सरकार तक इस मामले को उठाएगा। संघ ने 26 अक्टूबर 2010 के बाद टीजीटी वर्ग की पीजीटी की पदोन्नति के बाद आगे के मौके न मिलने पर ऐतराज जताया है।

UPTET news