संवाद सहयोगी, ऊना : शिक्षा निदेशालय आरटीआइ से संबंधित मांगी जाने वाली
जानकारी की अधूरी रिपोर्ट देने वाले अधिकारी व स्कूल प्रबंधकों पर
कार्रवाई करेगा। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के अधिकारियों व स्कूल
प्रबंधन को आरटीआइ आदि की जानकारी देने के आदेश दिए हैं।
Himachal2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Himachal Pradesh.
Important Posts
Advertisement
गलत नीतियों के कारण ठोकरे खाने को मजबूर जेबीटी प्रशिक्षु
जागरण संवाददाता, बीबीएन : एलिमेंटरी प्रशिक्षित अध्यापक संघ ने शिक्षा
विभाग व सरकार पर तीखा हमला बोला है। बद्दी में आयोजित बैठक में संघ के
पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा विभाग व सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा
जेबीटी अध्यापक भुगत रहे हैं।
ये योगासन दिला रहा बड़े पैकेज की नौकरी,निकल रहीं बम्पर भर्तियां
जबलपुर। योग युवाओं के लिए कॅरियर के द्वार खोल रहा है। अब उनमें सिर्फ योग सीखने का मतलब सेहतमंद रहना नहीं, बल्कि योगगुरू बनकर कॅरियर बनाना भी है।
धर्मपुर में जल्द शुरू होगा स्थायी डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य
राकेश दत्ता। धर्मपुर// कसौली विस क्षेत्र के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। आखिर लंबे इंतजार के बाद अब जल्द ही धर्मपुर के मांडोधार में स्थायी डिग्री कॉलेज बनेगा। कॉलेज निर्माण के लिए शिक्षा विभाग के नाम लैंड ट्रांसफर कर दी गई है।
वीरभद्र सरकार के कार्यकाल का आखिरी बजट सत्र, गंभीर मसलों पर होगी चर्चा
शिमला। हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन बता दें यह वीरभद्र सिंह सरकार के कार्यकाल का आखिरी बजट सत्र है। इस बजट सत्र में विपक्षी दल भाजपा सरकार को बेरोजगारी भत्ते सहित अन्य मसलों पर घेरेगा।
नकल रोकने के लिए इस बार शिक्षा विभाग ने निकाला नायाब तरीका, संभल जाएं स्टूडेंट्स
धर्मशाला: 10वीं और 12वीं
बोर्ड की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए बड़ा ही नायाब तरीका निकाला है,
जो विद्यार्थियों पर भारी पड़ सकता है। इस बार 10वीं तथा 12वीं कक्षाओं की
वार्षिक परीक्षाओं के संचालन के लिए बोर्ड मुख्यालय में केंद्रीय निगरानी
कक्ष की स्थापना की गई है।
अल्पसंख्यकांें सहित सभी वगर्ों को सस्ती-सुलभ-गुणवत्ता वाली शिक्षा मुहैया कराने को सरकार प्रतिबद्ध : नकवी
नयी दिल्ली,। मार्च :भाषा: अल्पसंख्यकों की शिक्षा के अब तक काफी उपेक्षित रहने का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्राी मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मोदी सरकार ने अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी तबकों को सस्ती-सुलभ-गुणवत्ता वाली शिक्षा मुहैया कराने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया है।
प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में नियुक्त 3672 कर्मियों को दिया तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला शिक्षा विभाग में 14 साल की नौकरी पूरी करने वाले 3672 अंशकालिक जलवाहकों और जलवाहकों कम सेवादारों को नियमित कर दिया गया है। मंगलवार को राज्य सरकार ने प्रारंभिक और उच्च शिक्षा निदेशालय के तहत नियुक्त जलवाहकों को नियमित कर बजट सत्र से पहले बड़ा तोहफा दिया है।
नब्बे फीसदी परिणाम देने वाले शिक्षकों का चयन करेगी कमेटी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला सरकार ने दसवी और जमा दो कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में नब्बे फीसदी से अधिक परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का चयन करने को कमेटी का गठन किया है। अतिरिक्त निदेशक उच्च शिक्षा एमएल आजाद को इसका चेयरमैन नियुक्त किया है।
पीटीए अध्यापकों को एकमुश्त नियमित करने की मांग
संवाद सहयोगी, कुल्लू : पीटीए अनुबंध शिक्षक संघ जिला कुल्लू की बैठक अशोक
भवन कुल्लू में हुई। बैठक की अध्यक्षता पीटीए संघर्ष समिति के
प्रदेशाध्यक्ष एवं पीटीए अनुबंध शिक्षक संघ के जिला प्रधान सुभाष भारद्वाज
ने की। बैठक में उपस्थित अध्यापकों ने सर्वोच्च न्यायालय में पीटीए से
संबंधित केस में यथास्थिति हटने पर खुशी जताई साथ ही प्रदेश सरकार से
एकमुश्त नियमित करने की मांग की है।
देवेंद्र पाल ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण, मिली कई खामियां
चंबा(शिव शर्मा)। उच्च शिक्षा विभाग
के उपनिदेश देवेंद्र पाल के अचानक दौरे व निरीक्षण के दौरान कल्हेल स्कूल
में कई खामियां पाई। इसको लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने कल्हेल स्कूल के
प्रबंधन से लिखित जवाब मांगा है।
बोर्ड परीक्षाओं पर आया नया संकट, शिक्षकों ने दी बहिष्कार की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला राजकीय अध्यापक संघ तीन मार्च से प्रदेश में शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार करने की तैयारी में है। संघ के पदाधिकारियों ने पहली मार्च तक स्कूल शिक्षा बोर्ड को मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है। कहा कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो शिक्षक परीक्षा केंद्रों में ड्यूटियां नहीं देंगे। संघ का आरोप है कि शिक्षकों से बिना आप्शन लिए ही परीक्षा केंद्रों में ड्यूटियां लगाई गई हैं।
व्हाट्स ग्रुप में अपलोड कर दीं आपत्तिजनक तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना समाज को नई दिशा देने वाले शिक्षक ही जब समाज को शर्मसार कर देने वाली घटनाओं को अंजाम देने लग जाएं तो समाज क्या सीखेगा? ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला ऊना में सामने आया है, जिसमें बच्चों को प्राथमिक शिक्षा देने वाले एक जेबीटी अध्यापक ने सोशल मीडिया के एक व्हाट्स एप ग्रुप में आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कर दीं।
शिक्षक का कारनामा, ग्रुप में डाली 113 अश्लील तस्वीरें
ऊना (अमित शर्मा): ऊना में
एक शिक्षक का ऐसा कारनामा सामने आया है जिससे शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर
सवाल उठने लगे हैं। बच्चों को प्राथमिक शिक्षा देने वाले एक जेबीटी
अध्यापक ने सोशल मीडिया पर अध्यापक-अध्यापिकाओं के एक ग्रुप में 113 के
करीब अश्लील तस्वीरें डाल दी।
पी.टी.ए. शिक्षकों ने मांगी नियमिती
कुल्लू : पी.टी.ए. अनुबंध शिक्षक संघ जिला कुल्लू की बैठक
रविवार को पी.टी.ए. संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष एवं पी.टी.ए. अनुबंध
शिक्षक संघ के जिला प्रधान सुभाष भारद्वाज की अध्यक्षता में अशोक भवन
कुल्लू में हुई।
क्लास रूम में घंटी बजी तो नपेंगे शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को क्लास रूम में मोबाइल सुनना मंहगा पड़ सकता है। विभाग के पास ऐसे कई स्कूलों के शिक्षकों की शिकायतें पहुंच रही हैं, जो न केवल स्कूल के वक्त बल्कि क्लास रूम में भी मोबाइल को साथ रखते हैं।
टीचर बनने का सपना यहां हो सकता है पूरा
बिलासपुर: बिलासपुर जिला
के बरठीं कस्बे में सरकारी स्तर पर जिला का एकमात्र ऐसा स्कूल विकसित किया
गया है, जहां सिर्फ व सिर्फ सी.डब्ल्यू.एस.एन. यानी विशेष आवश्यकता वाले
बच्चों को ही शिक्षा देने का प्रावधान किया गया है। इस स्कूल में 2 विशेष
शिक्षक विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा देने के लिए नियुक्त किए गए
हैं।
2500 SMC शिक्षकों की नौकरी भी खतरे में
शिमला: सेवा विस्तार और
अनुबंध नीति के इंतजार में बैठे प्रदेश के करीब 2500 एसएमसी शिक्षकों की
नौकरी भी खतरे में आ गई है। राज्य सरकार ने एसएमसी शिक्षकों के मामले को भी
पीटीए, पैट और पैरा मामले से जोड़कर विधि विभाग को भेज दिया है।
शिक्षकों के लिए आफत बनी बायोमीट्रिक मशीन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी लगाने के लिए लगाई गईं बायोमीट्रिक मशीनें सही ढंग से न चलने के कारण शिक्षकों को हाजिरी लगाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह नेट न चलने के कारण मशीन काम नहीं कर रही है तो कई स्कूलों में मशीन शिक्षकों के फिंगर प्रिंट ही स्कैन नहीं कर पा रही है।
Subscribe to:
Comments (Atom)