शिमला: प्रदेश के
स्कूलों को शिक्षा विभाग ने आदेश दिए कि यू-डाइज नंबर देने पर ही एल.पी.जी.
कनैक्शन पर सब्सिडी दी जाएगी। इसके लिए स्कूलों को मिड-डे मील योजना के
तहत अपने यू-डाइज नंबर बैंक खाते से लिंक करने होंगे तभी स्कूलों के खातों
में एल.पी.जी. की सब्सिडी आएगी।
शिमला: प्रदेश
सरकार ने एस.एम.सी. शिक्षकों के मानदेय में 30 प्रतिशत की बढ़ौतरी की है
जिससे अब इनके वेतन में 1050 से 1800 रुपए तक की बढ़ौतरी हुई है जिससे
पी.जी.टी., टी.जी.टी., एल.टी, शास्त्री व जे.बी.टी. शिक्षकों को वित्तीय
राहत मिली है।