ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला शिक्षा विभाग में 14 साल की नौकरी पूरी करने वाले 3672 अंशकालिक जलवाहकों और जलवाहकों कम सेवादारों को नियमित कर दिया गया है। मंगलवार को राज्य सरकार ने प्रारंभिक और उच्च शिक्षा निदेशालय के तहत नियुक्त जलवाहकों को नियमित कर बजट सत्र से पहले बड़ा तोहफा दिया है।
Himachal2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Himachal Pradesh.
Important Posts
Advertisement
नब्बे फीसदी परिणाम देने वाले शिक्षकों का चयन करेगी कमेटी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला सरकार ने दसवी और जमा दो कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में नब्बे फीसदी से अधिक परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का चयन करने को कमेटी का गठन किया है। अतिरिक्त निदेशक उच्च शिक्षा एमएल आजाद को इसका चेयरमैन नियुक्त किया है।
पीटीए अध्यापकों को एकमुश्त नियमित करने की मांग
संवाद सहयोगी, कुल्लू : पीटीए अनुबंध शिक्षक संघ जिला कुल्लू की बैठक अशोक
भवन कुल्लू में हुई। बैठक की अध्यक्षता पीटीए संघर्ष समिति के
प्रदेशाध्यक्ष एवं पीटीए अनुबंध शिक्षक संघ के जिला प्रधान सुभाष भारद्वाज
ने की। बैठक में उपस्थित अध्यापकों ने सर्वोच्च न्यायालय में पीटीए से
संबंधित केस में यथास्थिति हटने पर खुशी जताई साथ ही प्रदेश सरकार से
एकमुश्त नियमित करने की मांग की है।
देवेंद्र पाल ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण, मिली कई खामियां
चंबा(शिव शर्मा)। उच्च शिक्षा विभाग
के उपनिदेश देवेंद्र पाल के अचानक दौरे व निरीक्षण के दौरान कल्हेल स्कूल
में कई खामियां पाई। इसको लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने कल्हेल स्कूल के
प्रबंधन से लिखित जवाब मांगा है।
बोर्ड परीक्षाओं पर आया नया संकट, शिक्षकों ने दी बहिष्कार की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला राजकीय अध्यापक संघ तीन मार्च से प्रदेश में शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार करने की तैयारी में है। संघ के पदाधिकारियों ने पहली मार्च तक स्कूल शिक्षा बोर्ड को मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है। कहा कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो शिक्षक परीक्षा केंद्रों में ड्यूटियां नहीं देंगे। संघ का आरोप है कि शिक्षकों से बिना आप्शन लिए ही परीक्षा केंद्रों में ड्यूटियां लगाई गई हैं।
व्हाट्स ग्रुप में अपलोड कर दीं आपत्तिजनक तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना समाज को नई दिशा देने वाले शिक्षक ही जब समाज को शर्मसार कर देने वाली घटनाओं को अंजाम देने लग जाएं तो समाज क्या सीखेगा? ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला ऊना में सामने आया है, जिसमें बच्चों को प्राथमिक शिक्षा देने वाले एक जेबीटी अध्यापक ने सोशल मीडिया के एक व्हाट्स एप ग्रुप में आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कर दीं।
शिक्षक का कारनामा, ग्रुप में डाली 113 अश्लील तस्वीरें
ऊना (अमित शर्मा): ऊना में
एक शिक्षक का ऐसा कारनामा सामने आया है जिससे शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर
सवाल उठने लगे हैं। बच्चों को प्राथमिक शिक्षा देने वाले एक जेबीटी
अध्यापक ने सोशल मीडिया पर अध्यापक-अध्यापिकाओं के एक ग्रुप में 113 के
करीब अश्लील तस्वीरें डाल दी।
पी.टी.ए. शिक्षकों ने मांगी नियमिती
कुल्लू : पी.टी.ए. अनुबंध शिक्षक संघ जिला कुल्लू की बैठक
रविवार को पी.टी.ए. संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष एवं पी.टी.ए. अनुबंध
शिक्षक संघ के जिला प्रधान सुभाष भारद्वाज की अध्यक्षता में अशोक भवन
कुल्लू में हुई।
क्लास रूम में घंटी बजी तो नपेंगे शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को क्लास रूम में मोबाइल सुनना मंहगा पड़ सकता है। विभाग के पास ऐसे कई स्कूलों के शिक्षकों की शिकायतें पहुंच रही हैं, जो न केवल स्कूल के वक्त बल्कि क्लास रूम में भी मोबाइल को साथ रखते हैं।
टीचर बनने का सपना यहां हो सकता है पूरा
बिलासपुर: बिलासपुर जिला
के बरठीं कस्बे में सरकारी स्तर पर जिला का एकमात्र ऐसा स्कूल विकसित किया
गया है, जहां सिर्फ व सिर्फ सी.डब्ल्यू.एस.एन. यानी विशेष आवश्यकता वाले
बच्चों को ही शिक्षा देने का प्रावधान किया गया है। इस स्कूल में 2 विशेष
शिक्षक विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा देने के लिए नियुक्त किए गए
हैं।
2500 SMC शिक्षकों की नौकरी भी खतरे में
शिमला: सेवा विस्तार और
अनुबंध नीति के इंतजार में बैठे प्रदेश के करीब 2500 एसएमसी शिक्षकों की
नौकरी भी खतरे में आ गई है। राज्य सरकार ने एसएमसी शिक्षकों के मामले को भी
पीटीए, पैट और पैरा मामले से जोड़कर विधि विभाग को भेज दिया है।
शिक्षकों के लिए आफत बनी बायोमीट्रिक मशीन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी लगाने के लिए लगाई गईं बायोमीट्रिक मशीनें सही ढंग से न चलने के कारण शिक्षकों को हाजिरी लगाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह नेट न चलने के कारण मशीन काम नहीं कर रही है तो कई स्कूलों में मशीन शिक्षकों के फिंगर प्रिंट ही स्कैन नहीं कर पा रही है।
छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक की फिर से कर दी नियुक्त
संवाद सहयोगी, तीसा : उपमंडल तीसा में बीते वर्ष एक अध्यापक द्वारा
स्कूल में छात्रा से अश्लील हरकतें करने के मामले में कोई कार्रवाई न होने
पर चाइल्डलाइन चंबा ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विभाग
की ओर से एसएमसी के तहत उक्त शिक्षक को पास के ही एक स्कूल में तैनाती दे
दी गई है, ऐसे में विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं।
शिक्षकों को प्रताड़ित कर रहे निरीक्षण अधिकारी: अध्यापक संघ
शिमला| हिमाचलराजकीय अध्यापक संघ ने स्कूलों में निरीक्षण करने वाले
अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र
चौहान का आरोप है कि शिक्षकाें को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और बदनाम
करने का काम कर रहे हैं।
शिक्षक सम्मान योजना में जुड़ी नई शर्त
अब आसानी से ही शिक्षक सम्मान योजना का लाभ अध्यापक की झोली में नहीं डाला जाएगा। सम्मान योजना में शिक्षा विभाग ने एक अहम शर्त जोड़ दी है। इसमें पहले जंाच दल ये देखेगा कि शिक्षक का सौ फीसदी रिजल्ट अखिर कैसे आया। लिहाजा शिक्षक के एसीआर के रिकोर्ड को खंगाला जाएगा।
देरी से आने पर नपे पांच शिक्षक
राज्य ब्यूरो, शिमला : शीतकालीन स्कूलों में शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने लेटलतीफ शिक्षकों को सबक सिखाने के लिए कमर कस
ली है। बीते दो दिन के दौरान प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक और संयुक्त
निदेशक ने राजधानी के अलग-अलग स्कूलों में दबिश दी। इस दौरान चार स्कूलों
के पांच शिक्षक देरी से आते पकड़े।
उधार के अध्यापकों के सहारे स्कूल
नेरवा : ऊपरी शिमला में यूं तो लगभग सभी स्कूलों में
शिक्षकों का अभाव है परंतु कई स्कूल ऐसे भी हैं जिनमें या तो एक भी अध्यापक
नहीं है या फिर स्कूल उधार के अध्यापकों के सहारे चल रहे हैं जोकि सरकार
के बेहतर शिक्षा देने के दावों की खिल्ली उड़ा रहे हैं।
सीएम से मिले शिक्षक, पॉलिसी कांट्रेक्ट हुआ रिन्यू
राज्यके स्कूलों में तैनात साढ़े तीन हजार के करीब एसएमसी शिक्षकों का
एनुअल काॅन्ट्रेक्ट रिन्यू होने का मामला तूल पकड़ गया है। 200 के करीब
एसएमसी शिक्षक इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलने राज्य
सचिवालय पहुंचे।
शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहे केंद्रीय विद्यालय
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली । केंद्रीय
विद्यालय इस समय शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहे हैं। हालत यह है कि औसतन
हर स्कूल में दस शिक्षकों की कमी है। 10 हजार से ज्यादा शिक्षकों की कमी की
वजह से छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहे असर को देखते हुए केंद्रीय मानव
संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय ने इनकी नियुक्ति प्रक्रिया काफी तेज कर दी
है।
Subscribe to:
Comments (Atom)