सुंदरनगर: प्रदेश में
बी.एड. की फीस में अभी कोई बदलाव नहीं होगा। बी.एड. कॉलेज एसोसिएशन के
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. आर.के. शांडिल ने कहा कि 5 वर्ष पूर्व उच्च न्यायालय के
निर्देशों के अनुसार एक कमेटी के गठन के बाद बी.एड. की एक वर्ष की फीस
46750 रुपए तय की गई थी लेकिन सरकार में शिक्षा विभाग में बैठे आला
अधिकारियों ने इस फीस को घटाकर 31 हजार रुपए की प्रपोजल तैयार कर दी है
जबकि ट्यूशन फीस जिसे कोर्ट के निर्देश के बाद ही 35750 रुपए निर्धारित
करवाया था।
शिमला: प्रदेश
सरकार ने एस.एम.सी. शिक्षकों के मानदेय में 30 प्रतिशत की बढ़ौतरी की है
जिससे अब इनके वेतन में 1050 से 1800 रुपए तक की बढ़ौतरी हुई है जिससे
पी.जी.टी., टी.जी.टी., एल.टी, शास्त्री व जे.बी.टी. शिक्षकों को वित्तीय
राहत मिली है।