उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड ने प्रदेश के प्राइमेरी स्कूलों में 12460 सहायक अध्यापकों के खाली पदों पर नियुक्ति के लिए 21 से 22 दिसंबर तक पद घोषित करने को कहा है।
Himachal2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Himachal Pradesh.
Important Posts
Advertisement
अब 62870 रुपये में होगी बीएड
राज्य ब्यूरो, शिमला : राज्य सरकार ने हिमाचल में पहली बार निजी बीएड
कॉलेजों के लिए फीस तय कर दी है। पहले बीएड डिग्री की फीस एक साल के लिए 46
हजार रुपये थी। अब दो साल के बीएड कोर्स के लिए फीस 62870 रुपये होगी। फीस
तय होने से अब निजी बीएड कॉलेज संचालक मनमानी नहीं कर सकेंगे।
11 राज्यों के लिए मिसाल बना हिमाचल, केंद्र ने गोल्डन अवार्ड से किया सम्मानित
शिमला:
देश के 11 राज्यों के लिए हिमाचल मिसाल बन कर उभरा है। मिड-डे मील योजना
के कार्यान्वयन को मोबाइल एप से और बेहतर बनाने के लिए हिमाचल को गोल्डन
अवार्ड मिला है। डिजिटल इंडिया के तहत केंद्र सरकार ने हिमाचल को मोबाइल एप
श्रेणी में यह पुरस्कार दिया है।
यहां टीचरों के लिए निकली बंपर भर्ती, 2256 पदों पर है वैकेंसी, जल्दी करें अप्लाई
पश्चिम बंगाल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमीशन ने टीचरों की भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार हैं और भर्ती में 2256 असिस्टेंट टीचर पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
इस कॉलेज के छात्र अब करवाने लगे माइग्रेशन
हमीरपुर:
निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पर्याप्त फैकल्टी स्टाफ व सुविधाएं न होने पर
इस कॉलेज के छात्र अब माइग्रेशन करवाने लगे हैं। इसी को लेकर सोमवार को
जिला के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के विभिन्न ट्रेडों के 5वें सैमेस्टर के
3 दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय
हमीरपुर के प्रबंधन वर्ग के पास पहुंचे व दूसरे संस्थान व वि.वि. में
माइग्रेशन करवाने की मांग की। इससे वि.वि. प्रबंधन भी हैरत में पड़ गया
है।
8वीं कक्षा की परीक्षा को लेकर CM वीरभद्र ने किया बड़ा ऐलान
ज्वालामुखी (कौशिक): मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार
को ज्वालामुखी में राजकीय अध्यापक संघ के 2 दिवसीय सम्मेलन का विधिवत समापन
किया। इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के नेतृत्व में
सैकड़ों शिक्षकों ने मुख्यमंत्री व उनके साथ आए गण्यमान्य लोगों का
गर्मजोशी से स्वागत किया।
23 शिक्षक व प्रवक्ता मुख्याध्यापक नियुक्त
संवाद सहयोगी, ऊना : शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 23 टीजीटी व टीजीटी से
प्रवक्ता बने अध्यापकों की मुख्याध्यापक पद पर नियुक्ति की है। इन शिक्षकों
की नियुक्ति हाईकोर्ट की ओर से 5 जुलाई 2012 को दिए गए निर्देशों के
अनुसार की गई है। इसमें 26 अप्रैल 2010 नीति के तहत की गई नियुक्तियां के
अनुसार की गई है।
वादे बड़े, दावे खोखले: शिक्षक के बिना कैसे संवरेगा भविष्य
बिलासपुर:
हिमाचल प्रदेश में चल रही शिक्षकों की कमी के कारण स्कूलों में शैक्षणिक
एवं खेलकूद कार्य प्रभावित होने लग पड़े हैं। शिक्षकों की कमी के कारण
स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों पर कार्य का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में सी. एंड वी. शिक्षकों के 5031 पद रिक्त
पड़े हुए हैं।
स्कूलों से “बंक” मारने वाले शिक्षक अब हो जाएं सावधान, दबिश के लिए आ रही है टीम
धर्मशाला प्रदेश में स्कूली बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण एवं नियमित शिक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की टीम जहां स्कूलों में औचक निरीक्षण करेगी, वहीं निरीक्षण के दौरान अगर कोई कर्मचारी ड्यूटी के दौरान नदारद पाया गया, तो उसके खिलाफ विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।
21 पदों पर भर्ती, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन
शिमला:
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों में कुल मिलाकर 21 पदों
पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन ऑनलाइन करने का
अंतिम समय 4 जनवरी 2017 रात 11.59 बजे तक निर्धारित किया गया है।
डिफॉल्टरों की लिस्ट में 100 स्कूल, जानिए वजह?
धर्मशाला:
शिक्षा विभाग ने कांगड़ा के धर्मशाला जिले के 100 स्कूलों को डिफॉल्टर की
श्रेणी में डाला है। स्कूलों में प्रति विषय विद्यार्थियों की संख्या व
स्कूलों में प्रवक्ता व पी.जी.टी. की स्थिति न देने पर उच्च शिक्षा कांगड़ा
द्वारा 100 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को डिफॉल्टर की सूची में डाल
दिया है।
एसएमसी शिक्षकों की 14 दिन बाद सेवाएं समाप्त
शिमला : प्रदेश में तीन हजार एसएमसी शिक्षकों की 14 दिन बाद सेवाएं
समाप्त हो रही हैं। हर साल मिलने वाले सेवाविस्तार से अब शिक्षकों ने साफ
इन्कार कर दिया है और मांग की है कि एक साल के सेवाविस्तार की बजाय स्थायी
नीति बनाई जाए। एक साल के सेवाविस्तार का एसएमसी शिक्षक बहिष्कार करेंगे।
एसएमसी शिक्षकों की 14 दिन बाद सेवाएं समाप्त
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में तीन हजार एसएमसी शिक्षकों की 14 दिन
बाद सेवाएं समाप्त हो रही हैं। हर साल मिलने वाले सेवाविस्तार से अब
शिक्षकों ने साफ इन्कार कर दिया है और मांग की है कि एक साल के सेवाविस्तार
की बजाय स्थायी नीति बनाई जाए।
कनिष्ठ अभियंताओं को द्वितीय श्रेणी का दर्जा देने की मांग
ठियोग | सिंचाईएवं जनस्वास्थ्य विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश
अध्यक्ष मस्तराम ब्रागटा ने सरकार से आग्रह किया है कि प्रदेश में कार्यरत
कनिष्ठ अभियंताओं को द्वितीय श्रेणी अधिकारी का दर्जा दिया जाए।
सरकारी स्कूलों में कुल 10 लाख शिक्षक पद खाली : मानव संसाधन विकास मंत्री
नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर के मुताबिक सरकारी स्कूलों में करीब करीब 10 लाख शिक्षक पद खाली है। उनके मुताबिक प्राइमरी स्कूलों में 18 प्रतिशत और सेकेंडरी स्कूलों में 15 प्रतिशत शिक्षकों के पद खली पड़े है।
पांच महीने से बिना वेतन के पढ़ा रहे पंजाबी शिक्षक
संवाद सूत्र, जवाली : प्रदेशभर के स्कूलों में पंजाबी शिक्षा को बढ़ावा
देने के लिए पंजाबी शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी, लेकिन पाच महीने से
पंजाबी अध्यापकों को वेतन न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा
है। महगाई के दौर में पाच महीने से वेतन न मिलने के कारण उनको जीवन-यापन
करना मुश्किल हो रहा है। पंजाबी अध्यापकों को वेतन न मिलने के कारण उनका
आर्थिक रूप से शोषण हो रहा है।
1453 कंप्यूटर शिक्षकों को सरकार ने दी राहत
शिमला: 1453
कंप्यूटर शिक्षकों को सरकार ने राहत दी है। यह मामला मुख्यमंत्री वीरभद्र
सिंह के विचाराधीन है। इसके चलते अभी इन्हें नहीं हटाया जाएगा। सरकार ही
इसमें फैसला लेगी। इस दौरान नायलेट उन स्कूलों में आई.टी. शिक्षक भरेगी,
जहां आई.टी. विषय का एक भी शिक्षक नहीं है।
लापरवाह शिक्षकों की आई शामत, चैकिंग के लिए बन गई टीम
प्रदेश के सरकारी
स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई
है। सरकार ने सरकारी स्कूलों के औचक निरीक्षण को गठित निरीक्षण निदेशालय
में बीस प्रिंसिपलों की नियुक्ति की है।
कंप्यूटर शिक्षकों को निकालने के आदेश अन्यायपूर्ण: संजीव
कंप्यूटरशिक्षकों काे हाल ही में जो बाहर निकालने के आदेश जारी हैं, वे
पूरी तरह अन्याय पूर्ण हैं। शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार ने 10-15 सालों
से सेवाएं देने वाले इन शिक्षकों को ऐसे पड़ाव पर ला कर खड़ा कर दिया कि अब
वे घर के घाट के रहे।
Subscribe to:
Comments (Atom)